भारत ने तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
पुरुष क्रिकेट में भारत ने कल शाम हरारे में तीन मैचों की टी-20 अंर्तराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। वैभव सूर्यवंशी की 19 गेंदों पर खेली गई शानदार 50 रनों की पारी की बदौलत भारत ने महज 13.2 ओवरों में 126 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। श्रृंखला का दूसरा मैच कल इसी मैदान पर खेला जाएगा।