महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार के विमान का क्रैश, अजित पवार का निधन, परिवार में शोक की लहर
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का बुधवार को एक विमान क्रैश हादसे में निधन हो गया | यह हादसा उनके गृह जिले बारामती में हुआ | शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है | बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ, अजीत पवार बारामती से ही विधायक हैं | यह पूरा इलाका पवार परिवार का गढ़ कहा जाता है | हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया | आसमान में धुंए के गुब्बारे दूर तक देखे गए |
शुरूआत में कहा गया कि इस हादसे में अजीत पवार गंभीर रूप से जख्मी हुए है | उनको बारामती के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | लेकिन थोड़ी देर बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनको मृत बता दिया गया | विमान में अजीत पवार अपने सहयोगियों के साथ मौजूद थे | इस हादसे में पायलट की भी मौत हो गई है, यह विमान सुबह 8 से 9 बजे के बीच मुंबई से उड़ान भरा था |

जानकारी के मुताबिक यह एक चार्टर प्लेन था, डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका | अजीत पवार बारामती में आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे | बारामती की सांसद और उनकी बहन सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गई हैं, दिल्ली से पवार परिवार बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं.
उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद हुआ हादसा
मुंबई से उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद यह हादसा हुआ | यह एक प्राइवेट जेट था, हादसे के बाद पूरे बारामती में शोक की लहर है | अजीत पवार कई बार राज्य के डिप्टी सीएम रहे थे | राज्य की राजनीति में वह एक बहुत बड़े कद के गद्दावर नेता थे | वर्तमान वक्त में उनके कद के बहुत कम सक्रिय नेता राज्य में हैं|

पवार परिवार में शोक की लहर
अजीत पवार इस वक्त एनसीपी के प्रमुख थे | उन्होंने अपने चाचा शरद पवार से राजनीति के गुर सीखे थे | लेकिन करीब तीन साल पहले अजीत पवार और शरद पवार के रास्ते अलग-अलग हो गए | एनसीपी दो हिस्सों में हो गई और मूल एनसीपी पर उनका कब्जा हो गया | उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद हैं | उनकी चचेरी बहन सप्रिया सुले बारामती से सांसद हैं | वह एनसीपी-शरद गुट की नेता है | महाराष्ट्र की राजनीति खासकर मराठा राजनीति पर पवार परिवार का गहरा प्रभाव है |
पीएम मोदी ने ली हादसे की जानकारी
हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात की है | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे की जानकारी ली है | पीएम ने पुरे हादसे के बारे में सीएम से बातचीत की है |